| 1 |
कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर कृषि केंद्र बक्शा सम्मानित |
त्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उप्रकृअप) लखनऊ के 37वें स्थापना दिवस (27 अक्टूबर 2026) के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, बक्शा (जौनपुर प्रथम) को किसान, कृषि एवं कृषि तकनीकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान माननीय कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी की अध्यक्षता में प्रदान किया गया, जिसे केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. विनोद सिंह ने प्राप्त किया। |
2026-10-28 |
.jpeg) Click image to View
|
| 2 |
कृषि विज्ञान के प्रभारी ने संभाला पदभार |
बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के नए प्रभारी अधिकारी डॉ. विनोद सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर केंद्र की जानकारी ली और कहा कि किसानों को जागरूक करना हम सब की प्रमुख जिम्मेदारी है। |
2026-10-08 |
 Click image to View
|
| 3 |
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |
बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को मिट्टी का पीएच मान जांचने, रासायनिक खादों का प्रयोग कम करने और देसी/प्राकृतिक खादों (सड़ी गोबर की खाद) का अधिक उपयोग कर वैज्ञानिक विधि से बुवाई करने की सलाह दी। |
2026-10-22 |
.jpeg) Click image to View
|
| 4 |
प्रिंसिपल साइंटिस्ट बनेंगे केवीके प्रमुख कर्मियों को मिलेंगे तीन प्रमोशन |
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा देशभर के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के लिए जल्द नई सेवा नियमावली लागू की जाएगी। इसके तहत केवीके प्रमुख पदोन्नति पाकर प्रिंसिपल साइंटिस्ट बन सकेंगे और अन्य कर्मचारियों को उनके सेवाकाल और अनुभव के आधार पर पदोन्नति का लाभ मिलेगा। |
2026-08-30 |
.jpeg) Click image to View
|
| 5 |
कृषि विज्ञान केंद्र पर चलाया गया स्वच्छता अभियान |
च्छ भारत अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा, जौनपुर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया, जिसके तहत केंद्र में अलग-अलग जगहों पर साफ-सफाई की गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पांडे ने बताया कि साफ-सफाई से वातावरण स्वच्छ व सुंदर दिखता है। |
2026-09-17 |
.jpeg) Click image to View
|
| 6 |
5 दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न |
कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्शा (जौनपुर-प्रथम) में बकरी पालन तकनीकी विषय पर 5 दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमें जनपद के 25 कृषकों ने भाग लिया, जिन्हें बकरी पालन की आधुनिक तकनीकों, आहार प्रबंधन, आवास प्रबंधन और रोगों की रोकथाम से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी दी गई ताकि वे इसे लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपना सकें। |
2026-07-18 |
.jpeg) Click image to View
|
| 7 |
गाजर घास उन्मूलन के लिए किया जागरूक |
बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर सात दिवसीय जागरूकता सप्ताह के तहत किसानों को गाजरघास उन्मूलन के लिए जागरूक किया गया। केंद्र की प्रभारी अधिकारी डॉ. कंचन ने किसानों से गाजर घास के कारण मनुष्यों में होने वाले रोगों पर विस्तार से चर्चा की |
2026-08-17 |
.jpeg) Click image to View
|
| 8 |
फसल अवशेष प्रबंधन से बढ़ेगी किसानों की आय, ग्रामीण उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा |
विकास खंड सुइथाकला में 'फसल अवशेष प्रबंधन पर किसान जागरूकता एवं ग्रामीण स्तर उद्यमिता विकास कार्यशाला' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, कृषि विज्ञान केंद्र जौनपुर के वैज्ञानिक डॉ. राजू सिंह ने किसानों को फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उपयोग मृदा स्वास्थ्य सुधार, मल्चिंग और पशु चारा जैसे उत्पादक कार्यों में करने की सलाह दी। |
2026-08-14 |
.jpeg) Click image to View
|